खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी महिला, शख्स ने हत्या कर खुद को लगाई फांसी

By: Ankur Thu, 20 Aug 2020 4:39:59

खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी महिला, शख्स ने हत्या कर खुद को लगाई फांसी

अक्सर पुलिस के सामने ऐसे मामले आते हैं जो उन्हें भी हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सराहन पंचायत के सोंट गांव से जहां एक शख्स ने महिला की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। प्रथम दृष्टया यह प्यार का मामला लग रहा हैं। मृतक महिला चंपा मंडलूई की रहने वाली थी। फंदा लगाकर जान देने वाला राकेश सराहन पंचायत के सोंट गांव का था। प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला और पुरुष दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके में रहती थी। मंगलवार रात को वह उक्त व्यक्ति से मिलने उसके घर गई थी। बुधवार सुबह राकेश की मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि खून से लथपथ चंपा बिस्तर पर पड़ी थी। उसके पास लोहे की रॉड भी पड़ी थी, जबकि राकेश का शव पंखे से झूल रहा था। मृतक राकेश की मां ने तुरंत इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों ने प्रधान और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही एसपी डॉ. मोनिका, एएसपी चंबा रमन शर्मा और एसएचओ शकीनी कपूर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। लोहे की रॉड को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि सराहन पंचायत में एक व्यक्ति ने महिला को मारकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़े :

# उत्तर प्रदेश : चंद घंटों में पुलिस ने किया लूट का खुलासा, बेटी का इलाज कराने के लिए रची थी साजिश

# MS Dhoni के रिटायरमेंट पर PM मोदी की इमोशनल चिट्ठी, लिखा - आप हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा रहेंगे

# चंडीगढ़ : नकली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लॉकडाउन में चला डाले 15 लाख के नोट

# बिहार चुनाव से पहले टूट गया महागठबंधन, जीतनराम मांझी ने तोड़ा नाता

# मानवता फिर हुई शर्मसार! 32 वर्षीय महिला के साथ 7 युवकों ने किया गैंगरेप, हुई गिरफ्तारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com